फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Coordinator of Kurmi Chetna Maha Rally Satish Kumar died huge contribution in making Nitish Kumar the CM Patna

Bihar : नहीं रहे सतीश कुमार, नीतीश कुमार को सीएम बनाने में रहा था बहुत बड़ा योगदान

Mon, 09 Mar 2026 09:48 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 09 Mar 2026 09:48 PM IST
सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में जिस शख्स का एक बड़ा योगदान रहा था, उन्होंने आज अंतिम सांस ली। वह इस दुनियां को अलविदा कह गए। इस आकस्मिक और मर्माहत जर देने वाली खबर से राजनीतिक महकमा में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Coordinator of Kurmi Chetna Maha Rally Satish Kumar died huge contribution in making Nitish Kumar the CM Patna
सतीश कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने वाले सतीश कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में सतीश बाबू का बहुत बड़ा योगदान था।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला, कहा- नीतीश कुमार डिजिटल अरेस्ट हो गए; बिहार में बेमेल है गठबंधन
विज्ञापन


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पूर्व सदस्य सतीश कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी असमय मृत्यु से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वे अस्थावां विधान सभा क्षेत्र से सन् 1995 एवं 2001 में बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से गिना जाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में असीम धैर्य प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंस, बताया क्या बचा उनके हिस्से में?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed