{"_id":"69aeed38ea5db0deba0ac945","slug":"congress-party-targeted-bjp-party-nitish-kumar-digitally-arrested-mismatched-alliance-in-bihar-news-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला, कहा- नीतीश कुमार डिजिटल अरेस्ट हो गए; बिहार में बेमेल है गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला, कहा- नीतीश कुमार डिजिटल अरेस्ट हो गए; बिहार में बेमेल है गठबंधन
Mon, 09 Mar 2026 09:24 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:24 PM IST
सार
Bihar : कांग्रेस ने भाजपा पर नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि नीतीश के बाद अब चंद्रबाबू नायडू की बारी है। बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन पूरी तरह से बेमेल गठबंधन है, जो जनता के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर हमला किया है। दरअसल आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के साथ हाल के घटनाक्रम से कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह घटना होना ही था, क्योंकि मौजूदा सरकार वोट चोरी की बदौलत बनी थी और भारतीय जनता पार्टी लगातार पर्दे के पीछे से नीतीश कुमार को हटाने की साजिश रच रही थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भाजपा ने अब नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया है। जो नीतीश कुमार हमेशा समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे, आज वही उस लड़ाई को भाजपा के हवाले कर चुके हैं और आरएसएस के एजेंडे पर समझौता कर लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि नीतीश कुमार अपने ही कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के आंसुओं से भी नहीं पिघल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति सहयोगी दलों को कमजोर करने और खत्म करने की रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को साथ रखकर बाद में मूल शिवसेना को कमजोर किया, उसी तरह अकाली दल को भी कमजोर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एनसीपी के नेता शरद पवार की पार्टी को तोड़ने का काम किया और बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक के साथ ही कई क्षेत्रीय को धीरे-धीरे समाप्त करने की रणनीति अपनाई। राजेश राम ने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि वह अपने सहयोगियों को पहले साथ लेकर चलती है और बाद में उन्हें खत्म कर देती है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन पूरी तरह से बेमेल गठबंधन है, जो जनता के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही रणनीति अब अन्य सहयोगी दलों के साथ भी अपनाई जा रही है और आने वाले समय में इसका अगला निशाना आंध्र प्रदेश के नेता चंद्रबाबू नायडू होंगे।
विज्ञापन