Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Samrat Choudhary Flags Off Water Metro in Patna to Boost River Tourism Water Transport

पटनावासियों को वाटर मेट्रो की सौगात: 50 रुपये में गंगा की सैर, कहां से कहां तक चलेगा, क्या फायदा होगा? जानिए

Tue, 10 Nov 2026 06:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 10 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

पटना में अब सफर का एक ऐसा विकल्प सामने आया है, जो शहर की पहचान और लोगों के घूमने के अंदाज को बदल सकता है। सरकार की इस नई पहल से आने वाले समय में राजधानी में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए, क्या है यह नई व्यवस्था और इससे आम लोगों को क्या फायदा मिलने वाला है।

विज्ञापन
CM Samrat Choudhary Flags Off Water Metro in Patna to Boost River Tourism Water Transport
सीएम सीएम चौधरी ने किया वाटर मेट्रो सेवा का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में गंगा नदी के रास्ते सफर करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर मेट्रो सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को दीघा घाट से कैटामरान वेसल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस जलयान में एक बार में 50 यात्री सफर कर सकेंगे। इसकी शुरुआत से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गंगा के रास्ते आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। साथ ही अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की गई इस सेवा का परिचालन फिलहाल पटना के दीघा स्थित मीनार घाट से गांधी घाट तक होगा। जलयान दीघा से गांधी घाट पहुंचेगा और वहां से वापस दीघा लौटेगा। शाम को भी यह दीघा घाट पहुंचेगा। भविष्य में इस सेवा का विस्तार कंगन घाट तक करने की योजना है।

विज्ञापन


50 रुपये होगा टिकट, बच्चों को मिलेगी छूट
वाटर मेट्रो में एक वयस्क यात्री के लिए टिकट का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, पांच से 12 साल तक के बच्चों के लिए आधा किराया देना होगा। फिलहाल यात्री दीघा घाट पर बने काउंटर से टिकट ले सकते हैं। जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

CM Samrat Choudhary Flags Off Water Metro in Patna to Boost River Tourism Water Transport
पटना में वाटर मेट्रो सेवा का शुभारंभ करते सीएम सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
50 यात्रियों की क्षमता, आधुनिक सुविधाओं से लैस है जलयान
कैटामरान वेसल में एक साथ 50 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलन, शौचालय, व्हीलचेयर और उद्घोषणा प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह जलयान हाइब्रिड इंजन से लैस है और मुख्य रूप से विद्युत ऊर्जा से संचालित होगा। इसके संचालन से जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण नहीं होने का दावा किया गया है।
पहली बार हुआ ऐसा: पटना नगर निगम के 200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग, सीएम सम्राट ने क्या कहा?

दीघा और गांधी घाट पर चार्जिंग की व्यवस्था
जलयान में लगी बैटरी को चार्ज करने के लिए दीघा के मीनार घाट और गांधी घाट पर फास्ट चार्जर और शोर चार्जर की व्यवस्था की गई है। इससे इसके संचालन और बैटरी चार्जिंग में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वाटर मेट्रो की शुरुआत गंगा नदी में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे पटना आने वाले पर्यटकों को जलयात्रा का नया अनुभव मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी आवागमन का सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा। सरकार का उद्देश्य गंगा नदी के माध्यम से पर्यटन और जल परिवहन की संभावनाओं को विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed