{"_id":"600dfbef8ebc3e30cb68d86b","slug":"cm-nitish-kumar-wishes-rjd-supremo-lalu-yadav-to-be-healthy-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश ने की आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के जल्द स्वस्थ की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश ने की आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के जल्द स्वस्थ की कामना
Mon, 25 Jan 2021 04:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Jan 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन से अलग होने के बाद भी वह उनका हाल पूछते रहते थे। लेकिन उनके परिवार के लोग कई तरह के आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
जिसके बाद उन्होंने फोन करना बंद कर दिया है। अब उनकी तबीयत की जानकारी अखबार से मिल जाती है। हम तो चाहते हैं कि लालू प्रसाद को जो तकलीफ और परेशानी है उससे जल्द उनको छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन
सात निश्चय-2 के लिए बजट में होगा प्रावधान
बजट की चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि इस बार सात निश्चय 2 के लिए भी बजट में प्रावधान होगा। इसकी योजनाओं के प्रारूप लगभग तैयार हो चुके हैं ।2021 में ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम बजट विकास को आगे बढ़ाने वाला होगा। नीतीश ने कहा कि जो काम पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें तो पूरा किया जाएगा, साथ ही कई और काम को शुरू किए जाएंगे। बजट राज्य के विकास को आगे ले जाने वाला होगा।