फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   CM Nitish Kumar video viral muzaffarpur rama nishad bihar election 2025 bihar news

Bihar Election : सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को पहना दी माला, मचा बवाल; राजद ने संजय झा को भी घेरा

Tue, 21 Oct 2025 04:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Oct 2025 04:22 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डालकर पूछा- जिताइएगा न इन्हें? इसका वीडियो जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव चल रहा था। यहीं से वायरल हो गया। अब राजद ने इसी पर संजय झा को भी घेर लिया।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar video viral muzaffarpur rama nishad bihar election 2025 bihar news
CM नीतीश कुमार की यह तस्वीर वायरल हो रही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले तो विवादों में घिर गए। मुजफ्फरपुर में उन्हें महिला प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देना था। पुरुष प्रत्याशियों को माला पहचाने और महिला प्रत्याशियों को हाथ में सौंपने की परंपरा रही है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा खड़े थे और इशारा कर रहे थे कि हाथ में माला दें। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डाल दिया। यह कार्यक्रम जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर ऑनलाइन था। वीडियो झटके से वायरल हो गया। राजद ने इस वीडियो की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश को लाचार बताते हुए लिखा कि अब तो कोई भी सीएम को झिड़क दे रहा है।

विज्ञापन


राजद ने कहा- मुख्यमंत्री पद की गरिमा तार तार हो गई
राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लगातार मुख्यमंत्री पद की गरिमा तार तार हो गई। अब नीतीश कुमार को कोई भी कहीं भी डांटने लग रहा है। राजद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार से सबसे ज्यादा उनकी पार्टी के लोग घबराए हुए हैं। जदयू के लोग क्या सोचते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना जाने कब क्या कर दें? इसीलिए अब चुनावी सभा के दौरान उनका हाथ पकड़ कर रोका जा रहा है। राजद का इशारा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के तरफ था। इस वीडियो में जब सीएम नीतीश कुमार को महिला प्रत्याशी को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं तो संजय झा उन्हें हाथ पकड़ कर रोकते दिख रहे हैं। राजद ने यह भी पूछा कि क्या ऐसे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बनने योग्य रह गए हैं?
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed