फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   cm nitish kumar said that Bihar has to be made aatm nirbhar

बिहार को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना है : नीतीश कुमार

Wed, 24 Feb 2021 03:08 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
cm nitish kumar said that Bihar has to be made aatm nirbhar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : amar ujala

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सदन में सभी सदस्यों को अपनी बातें रखने का अधिकार है। सदन में चर्चा के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों की जानकारी दी गई। बिहार में लोगों की आमदनी बढ़ी है। इससे स्पष्ट है कि बिहार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में और आगे बढे़गा। यही हम सब लोगों की इच्छा है।

विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि मैथिली भाषा से हम लोगों को काफी लगाव है। बिजली के क्षेत्र में वन नेशन वन रेट हो यह हम लोगों की इच्छा है। इस बात को हम लोगों ने नीति आयोग की बैठक में भी रखा है। बिहार में बाहर से आने वाली बिजली की दर ज्यादा है। सभी राज्यों के लिए बिजली का एक रेट हो जाय तो अच्छा होगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब प्रजनन दर घटकर 3.2 हो गया है। हमलोग प्रजनन दर को और कम करना चाहते हैं। सभी पंचायतों में प्लस 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9वीं क्लास की पढ़ाई बची हुई पंचायतों में भी शुरू कर दी गई है और उन्हें आगे 12वीं क्लास तक पढ़ाया जायेगा। लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 25 हजार रुपये तथा स्नातक पास विवाहित या अविवाहित लड़कियों को 50 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार दे रही है। बिहार में प्रजनन दर घटेगा और एक स्तर पर नीचे आने के बाद स्थिर हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed