फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   cm nitish kumar arrives sasaram 921 crore development projects inauguration

Bihar: सीएम नीतीश देंगे सासाराम को बड़ा तोहफा, करेंगे 921 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

Wed, 24 Sep 2025 10:13 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 10:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सासाराम पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत और कार्यक्रम के लिए शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से भव्य पंडाल तैयार किया गया है।

विज्ञापन
cm nitish kumar arrives sasaram 921 crore development projects inauguration
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सासाराम आ रहें हैं। उनके स्वागत और कार्यक्रम के लिए शहर के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से भव्य पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में चार हजार लोगों के बैठने की सुविधा है। मुख्यमंत्री यहां एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रगति यात्रा के दौरान ही मुख्यमंत्री ने जिले के विकास के लिए कुल 935.1294 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की थी, जिनका आज शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


921 करोड़ की 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेदा कार्यक्रम स्थल से जिले के कुल 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं पर लगभग 921 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन परियोजनाओं से रोहतास जिले में सड़क, पुल, परिवहन, बिजली, पर्यटन, शिक्षा और अन्य आधारभूत संरचना को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


व्यापार, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। रोहतास में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहे हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ आम जनता को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता

तीन जगहों पर होगा कार्यक्रम
सासाराम आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीन स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम केंद्रीय विद्यालय स्थित हेलीपैड से वे सीधे बेदा कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जीविका दीदियों, पेंशनधारियों और अन्य लाभुकों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, डायट परिसर से निकलने के बाद न्यू स्टेडियम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उसके बाद पटना के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की जाने वाली प्रमुख योजनाएं
  • 66.89 करोड़ की लागत से रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ निर्माण
  • 147 करोड़ की लागत से कुदरा-चेनारी-मल्लीपुर पथ का चौड़ीकरण
  • 25.98 करोड़ की लागत से इन्द्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट निर्माण
  • 2.67 करोड़ की लागत से कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नया बस स्टैंड निर्माण
  • 9.01 करोड़ की लागत से पुरानी जीटी रोड से बबुरा मोड़ तक कैनाल पथ का जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण
  • 26.77 करोड़ की लागत से नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण
  • 77.20 करोड़ की लागत से डेहरी-अकोढ़ी गोला-तेतराढ-राजपुर पथ एवं आयरकोठा–अकोढ़ी गोला-अमरा तालाब पथ चौड़ीकरण
  • 5.99 करोड़ की लागत से डेहरी बिक्रमगंज दिनारा पथ के दिनारा बाजार भाग एवं नटवार बाजार भाग में नाला निर्माण
  • 54.09 करोड़ की लागत से कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed