{"_id":"60e28bf3bbdf543fa802f668","slug":"chirag-paswan-tweet-on-his-late-father-ram-vilas-paswan-birthday-and-start-ashirwad-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chirag Paswan Ashirwad Yatra: पिता के जन्मदिन पर बोले चिराग पासवान, आप ही का बेटा हूं, हार नहीं मानूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chirag Paswan Ashirwad Yatra: पिता के जन्मदिन पर बोले चिराग पासवान, आप ही का बेटा हूं, हार नहीं मानूंगा
Mon, 05 Jul 2021 11:04 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:04 AM IST
सार
स्वर्गीय रामविलास पासवान के जन्मदिन पर उनके बेटे चिराग और प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया और उनकी याद में ट्वीट किया। चिराग पासवान अपने पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा: पिता की जयंती पर किया नमन
- फोटो : ANI
विस्तार
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का जन्मदिन है और इस मौके पर उनके बेटे और लोजपा के युवा नेता चिराग पासवान ने ट्वीट कर उन्हें याद किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामविलास पासवान के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया। बता दें कि आज से चिराग पासवान अपने पिता के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर चिराग पासवान ने अपने पिता को याद किया और ट्वीट कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे पापा जी। आप की बहुत याद आती है।मैं आप को दिए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा हूँ।आप जहां कहीं भी हैं मुझे इस कठिन परिस्तिथि में लड़ते देख आप भी दुखी होंगे।आप ही का बेटा हूँ , हार नहीं मानूँगा। मैं जानता हूँ आपका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है। लव यू पापा जी।
विज्ञापन
#WATCH | LJP leader Chirag Paswan breaks down during the book launch of his late father Ram Vilas Paswan, on his birth anniversary. He says, "I am the son of a lion, will never be scared, no matter how much people try to break us..." pic.twitter.com/rh6qC5v53y
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2021
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
रामविलास पासवान के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मेरे प्रिय मित्र का जन्मदिन है, मैं उनकी उपस्थिति को याद करता हूं। वो भारत के अनुभवी सांसद और प्रशासक थे। जनसेवा और दलितों को सशक्त बनाने में उनकी योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। वह सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे और उन्होंने समाजवादी समूहों से लेकर कांग्रेस और भाजपा समेत विभिन्न दलों की सरकारों में मंत्री के रूप में सेवा दी।
पार्टी में अपनी पकड़ साबित कर रहे चिराग
बता दें कि चिराग पासवान के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। चिराग हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और यहां से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस सांसद हैं। पारस ने पांच और सांसदों को अपने साथ मिलाकर चिराग को अकेले कर दिया है, जबकि पार्टी में चिराग पासवान लोजपा में अपनी पकड़ साबित करने के लिए जद्दोजहद में जुटे हुए हैं।