{"_id":"603a9af092cbc5686303e36a","slug":"chirag-paswan-told-himself-a-shabari-descendant","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग पासवान ने खुद को बताया शबरी का वंशज, राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए 1.11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग पासवान ने खुद को बताया शबरी का वंशज, राम मंदिर के निर्माण के लिए दिए 1.11 लाख रुपये
Sun, 28 Feb 2021 12:48 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
चिराग पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुद को शबरी का वंशज बताते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को एक लाख 11 हजार रुपये का दान दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कार्य में सहभागिता करना समाज के वंचित तबके के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। लोजपा बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा अब नहीं है, लेकिन चिराग अब भी भाजपा के मुखर समर्थक हैं।
विज्ञापन
पासवान ने ट्वीट किया कि वंचित वर्ग से आने वाली श्रीराम की परमभक्त माता शबरी का वंशज होने के नाते हम सबका यह कर्तव्य है कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण में अपनी-अपनी सहभागिता दें।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट में कहा कि आज के समाज को भी श्रीराम व माता शबरी के बीच असीम स्नेह के रिश्ते को समझना होगा। दलित समाज के सभी भाइयों-बहनों को प्रेम और सम्मान की ज़रूरत है, ताकि सामाजिक प्रेम हमेशा ही श्री राम व माता शबरी के जैसा बना रहे। मुझे माता शबरी का वंशज होने पर गर्व है।