{"_id":"60c898058ebc3e567d486314","slug":"chirag-paswan-suspends-5-rebel-mps-from-lok-janshakti-party-supporters-smear-black-ink-on-the-posters-of-5-ljp-mps-including-pashupati-kumar-paras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बागी सांसदों को चिराग ने पार्टी से निकाला, समर्थकों ने पोस्टरों पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बागी सांसदों को चिराग ने पार्टी से निकाला, समर्थकों ने पोस्टरों पर पोती कालिख
Tue, 15 Jun 2021 05:37 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार संभव
Updated Tue, 15 Jun 2021 05:37 PM IST
सार
चिराग पासवान के समर्थकों ने पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर पशुपति कुमार पारस समेत पांचों बागी विधायकों के पोस्टरों पर कालिख पोती।
विज्ञापन
चिराग के समर्थकों ने बागी सांसदों के पोस्टरों पर कालिख पोत दी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजनीति लगातार करवट ले रही है। लोक जनशक्ति पार्टी में बगावत के बाद चिराग पासवान ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पांचों बागी सांसदों को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, चिराग के समर्थकों ने पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर पशुपति कुमार पारस समेत पांचों बागी सांसदों के पोस्टरों पर कालिख पोती।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने लिया बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी बागी सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके मुताबिक, पशुपति पारस, प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अली कैसर और चंदन सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोपी पाया गया। ऐसे में इन सभी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। इस फैसले के बाद पांचों सांसद पार्टी में किसी भी तरह के फैसले लेने के अधिकारी नहीं होंगे।
विज्ञापन