फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Chirag Paswan and Chetan Anand are hosting a Dahi-Chura party today LJP Nitish Kumar NDA leaders attending

Bihar: चिराग और चेतन की दही-चूड़ा पार्टी में पहुंचे CM नीतीश समेत कई दिग्गज, रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

Thu, 15 Jan 2026 04:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 15 Jan 2026 04:04 PM IST
सार

Patna News: मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रमों में भाग लिया। दोनों आयोजनों में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की व्यापक उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Chirag Paswan and Chetan Anand are hosting a Dahi-Chura party today LJP Nitish Kumar NDA leaders attending
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चिराग पासवान के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के अवसर पर गर्दनीबाग स्थित 12/20 मंत्री एन्क्लेव में जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन

 
पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में मकर संक्रांति की पारंपरिक खुशहाली और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में दूसरा कार्यक्रम
इसी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरुण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 


Makar Sankranti: तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में आए लालू यादव, नहीं पहुंचे तेजस्वी; BJP नेता भी हुए शामिल

एक दिन पहले तेज प्रताप यादव की पार्टी ने बटोरी सुर्खियां
तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर महाभोज का आयोजन किया था। खास बात यह रहा कि उन्होंने इस भोज में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को आमंत्रित किया था। तेज प्रताप यादव के इस भोज में उनके पिता लालू प्रसाद यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मम खान, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी उनके दामाद सायन कुणाल, तेज प्रताप यादव के मामा सुभाष यादव समेत कई विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह पार्टी सुर्खियों में रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed