फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Chief Justice of the Supreme Court in Patna for a two-day visit, Patna news foundation stone laying ceremony.

Bihar: दो दिवसीय दौरे पर पटना में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, हाईकोर्ट और गुरुद्वारा गए, यह बातें कहीं

Sat, 03 Jan 2026 07:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Jan 2026 07:06 PM IST
सार

दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की और पटना हाईकोर्ट से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने पटना हाईकोर्ट के भवन के विस्तार की भी आधारशिला रखी। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
Chief Justice of the Supreme Court in Patna for a two-day visit, Patna news foundation stone laying ceremony.
तख्त हरिमंदिर साहिब में मुख्य न्यायाधीश। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत दो दिवसीय दौरे पर पटना में हैं। पटना आगमन पर न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पटना हाईकोर्ट से जुड़े कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और न्यायिक अधिकारियों को संबोधित किया। शनिवार को मुख्य न्यायाधीश ने पटना के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत पोठाही में प्रस्तावित बिहार न्यायिक अकादमी (नया परिसर) का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अकादमी के नए परिसर के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इसके साथ ही मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने पटना हाईकोर्ट परिसर में प्रस्तावित बहुमंजिला भवनों का भी शिलान्यास किया। इन भवनों के निर्माण से न्यायिक ढांचे को और मजबूत करने के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और वादकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इनके अलावा उन्होंने बहुमंजिला कार पार्किंग, आईटी भवन, आवासीय परिसर, महाधिवक्ता कार्यालय का एनेक्स भवन और अस्पताल के भवनों का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायिक संस्थानों का सुदृढ़ बुनियादी ढांचा न्याय की प्रभावी और समयबद्ध व्यवस्था के लिए आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए परिसरों के निर्माण से बिहार की न्यायिक प्रणाली को नई गति और मजबूती मिलेगी। मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक व्यवस्था, संवैधानिक मूल्यों और आम जनता तक न्याय की पहुंच पर भी संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य केवल फैसले देना नहीं, बल्कि समाज में विश्वास और संतुलन बनाए रखना भी है। 

विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी की गैरहाजिरी में हुई राजद की बैठक, प्रदेश महासचिव के निधन पर लालू-राबड़ी का शोक संदेश आया

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य न्यायाधीश चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 76 मेडल प्रदान किए गए, जबकि 761 छात्रों को स्नातक की डिग्री दी गई। वहीं शुक्रवार को उन्होंने सिख धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने मत्था टेककर देश में शांति, एकता और मजबूत न्याय व्यवस्था के लिए प्रार्थना की। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से मुख्य न्यायाधीश का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें सिरोपा भेंट किया गया और गुरुद्वारे के इतिहास व धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई। प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने इसे गौरव का क्षण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed