फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Buxar News: Cancer took wife's life, debt due to expenses incurred in treatment, husband committed suicide

Bihar News: पत्नी की कैंसर ने ली जान, इलाज में हुए खर्च से कर्ज में दबे पति ने अब कर ली आत्महत्या

Tue, 04 Mar 2025 09:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Mar 2025 09:23 PM IST
सार

Buxar News: मृतक की बेटी सुमेधा चौरसिया ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन उसे बाहर से भी खोला जा सकता था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह पुलिस जांच में ही साफ होगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Buxar News: Cancer took wife's life, debt due to expenses incurred in treatment, husband committed suicide
घटना की जांच करने मृत व्यवसायी के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के जवाहर मंदिर इलाके में एक प्लाई व्यवसायी ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
कर्ज और आर्थिक तंगी ने ली व्यवसायी की जान
मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुनील कुमार चौरसिया के रूप में हुई, जो प्लाई का व्यवसाय करते थे। पुलिस के अनुसार, उन्होंने अपने घर में लगे पंखे से धोती के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में यह पता चला कि सोमवार की रात को उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

 
परिवार के अनुसार, तीन साल पहले उनकी पत्नी का कैंसर से निधन हो गया था। उसके बाद से वह मानसिक और आर्थिक रूप से बेहद परेशान थे। कर्ज बढ़ता जा रहा था और व्यापार भी ठीक से नहीं चल रहा था, जिससे वे गहरे अवसाद में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने एफएसएल टीम बुलाई, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कागजी प्रक्रिया शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया। मृतक की बेटी सुमेधा चौरसिया ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन उसे बाहर से भी खोला जा सकता था। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह पुलिस जांच में ही साफ होगा।

 
पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
पुलिस अब इस आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। क्या व्यवसाय में घाटे के अलावा कोई और वजह थी? क्या किसी ने उन्हें प्रताड़ित किया था? या फिर परिवार की आर्थिक तंगी ही इसका मुख्य कारण थी? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। वहीं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस घटना से गम और चिंता का माहौल है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed