{"_id":"67f532c6551ae717ce0e795d","slug":"buxar-body-of-youth-recovered-from-pond-in-suspicious-condition-liquor-tetra-pack-blood-stained-towel-found-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तालाब से युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद, शराब का टेट्रा पैक और खून सना गमछा मिलने से गहराया रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तालाब से युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद, शराब का टेट्रा पैक और खून सना गमछा मिलने से गहराया रहस्य
Tue, 08 Apr 2025 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:59 PM IST
सार
Buxar News: पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। मृतक की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। जेब से मिले कागजात और मोबाइल फोन की जांच के जरिए परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बक्सर में मंगलवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सदर अस्पताल के नजदीक ब्रह्म स्थान के पास स्थित एक तालाब से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव पानी में फूलकर ऊपर आ गया था, जिसे देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासन की निगरानी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन शव की जेब से बरामद चीजों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। पुलिस को युवक की जेब से शराब के दो टेट्रा पैक, कुछ कागजात और एक मोबाइल फोन मिला है। युवक के शरीर पर छीटदार शर्ट और जींस पैंट के साथ जनेऊ भी पाया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक हिंदू परिवार से हो सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Act:राजद नेता बोले- हक छीन रही है सरकार, नीतीश अब मुखिया बनने लायक भी नहीं; आगे की रणनीति बताई
विज्ञापन
नशे में डूबने की आशंका या हत्या?
शव के पास मौजूद चीजों ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया है। तालाब के किनारे एक लाल रंग की चुनरी और एक सफेद गमछा पड़ा मिला, जिनमें से सफेद गमछे पर खून के धब्बे थे। यह स्थिति सिर्फ दुर्घटनावश डूबने की थ्योरी से अलग हटकर हत्या की आशंका की तरफ इशारा कर रही है।
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि हो सकता है युवक शराब के नशे में तालाब में गिर गया हो और उसकी डूबने से मौत हो गई हो। लेकिन खून लगे कपड़े, पास में पड़े दो गमछों और एक चुनरी ने इस घटना को रहस्यमयी बना दिया।
यह भी पढ़ें- Crime: युवक ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
मामले की पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराने सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। साथ ही युवक की पहचान के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं। जेब से मिले कागजात और मोबाइल फोन की जांच के जरिए परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों में दहशत है और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के एंगल को भी गंभीरता से खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन