Crime: युवक ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
Purnea News: पूर्णिया के एक गांव में एक युवक ने आपसी विवाद में घर में घुसकर फायरिंग की। उसके बाद उसने हथियार भी लहराया, जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा हथियार लहराते और खुलेआम फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। घटना बरहकोना गांव की है, जहां एक युवक ने आपसी विवाद को लेकर न सिर्फ पीड़ित के घर में घुसकर धमकाया, बल्कि देसी कट्टे से कुल पांच राउंड फायरिंग भी कर डाली। यह पूरी वारदात महज नौ सेकेंड के वायरल वीडियो में कैद हो गई। इसमें आरोपी एक महिला की ओर कट्टा ताने और हवा में लहराते हुए साफ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक बांध पर बनेगा 35 किमी लंबा बाईपास, जाम से मिलेगी राहत; DM ने भेजा प्रस्ताव
आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी रोशन कुमार यादव को देसी कट्टे और दो खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बरहकोना गांव वार्ड-3 का रहने वाला है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही हथियार सहित धर दबोचा गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ फायरिंग और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
‘जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग’
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल कुमार भारती ने बताया कि सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर रोशन कुमार से कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी युवक कट्टा लेकर उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए दो राउंड फायरिंग कर दी। राहुल ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने बाहर निकलकर और तीन राउंड फायरिंग की, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें- Bihar News: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, एक दिन पहले यह बात कहकर घर से निकला था
ग्रामीणों में दहशत, पुलिस कर रही गहन पूछताछ
फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मीरगंज थाने की टीम ने मोर्चा संभालते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अब घटना के पीछे की मंशा और हथियार की सप्लाई चेन को लेकर पूछताछ कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इसे कानून व्यवस्था के लिहाज से बेहद गंभीर मामला मानते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई और साजिश तो नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.