Bihar: होली-ईद पर प्रवासियों के लिए खुशखबरी, बिहार से दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों के लिए 118 एसी बसें शुरू
होली और ईद के मौके पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी सुविधा शुरू की है। 23 फरवरी से 23 मार्च तक बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए कुल 118 एसी बसों का संचालन किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख रूटों पर कुल 118 एसी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह विशेष सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक एक महीने के लिए उपलब्ध रहेगी। सोमवार से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी रूटों पर बसें चलनी शुरू हो गई हैं, जबकि दिल्ली और हरियाणा के लिए दोनों दिशाओं से सेवा चालू है। इन बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियां शामिल हैं। सरकार यात्रियों को टिकट पर भारी सब्सिडी दे रही है, जिससे किराया काफी कम हो गया है। निगम के अनुसार, बिहार-दिल्ली रूट पर सबसे अधिक 67 त्योहारी बसें चलाई जा रही हैं, जबकि हरियाणा के लिए 51 बसों का परिचालन हो रहा है।
बिहार-दिल्ली रूट: किराया और सब्सिडी
• दरभंगा-दिल्ली: एसी सीटर 1,190 रुपये (वास्तविक 1,842 रुपये, सब्सिडी 652 रुपये), एसी स्लीपर 1,796 रुपये (वास्तविक 2,754 रुपये, सब्सिडी 958 रुपये)।
• किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर 1,494 रुपये, एसी स्लीपर 2,255 रुपये।
• गयाजी-दिल्ली: एसी सीटर 1,158 रुपये (सब्सिडी 635 रुपये), एसी स्लीपर 1,747 रुपये (सब्सिडी 923 रुपये)।
• सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर 1,183 रुपये, एसी स्लीपर 1,785 रुपये।
• शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर 1,170 रुपये, एसी स्लीपर 1,766 रुपये।
• सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर 1,345 रुपये, एसी स्लीपर 2,030 रुपये।
• सिवान-दिल्ली: एसी सीटर 1,007 रुपये, एसी स्लीपर 1,520 रुपये।
• मुजफ्फरपुर-दिल्ली: एसी सीटर 1,121 रुपये, एसी स्लीपर 1,692 रुपये।
• पटना-दिल्ली: एसी सीटर 1,254 रुपये (सब्सिडी 619 रुपये), एसी स्लीपर 1,893 रुपये (सब्सिडी 919 रुपये)।
पटना से बस गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे, गयाजी से शाम 7:30 बजे, मुजफ्फरपुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होंगी। वहीं दिल्ली से बसें दोपहर 1:00 से 2:20 बजे के बीच खुलेंगी।
बिहार-हरियाणा रूट: प्रमुख किराया
• पूर्णिया-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,400 रुपये, एसी स्लीपर 2,112 रुपये।
• पटना-अंबाला: एसी सीटर 1,334 रुपये, एसी स्लीपर 2,013 रुपये।
• पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,093 रुपये, एसी स्लीपर 1,649 रुपये।
• गयाजी-अंबाला: एसी सीटर 1,294 रुपये, एसी स्लीपर 1,953 रुपये।
• गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,207 रुपये, एसी स्लीपर 1,822 रुपये।
• अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,356 रुपये, एसी स्लीपर 2,046 रुपये।
• मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर 1,434 रुपये।
• मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर 1,223 रुपये, एसी स्लीपर 1,845 रुपये।
• लऊखा-अंबाला: एसी सीटर 1,207 रुपये, एसी स्लीपर 2,109 रुपये।
• मुजफ्फरपुर-रांची: एसी सीटर बस का वास्तविक किराया 707 रुपये है, जिस पर सरकार 269 रुपये की सब्सिडी दे रही है।
ऑनलाइन और ऑन-स्पॉट बुकिंग की सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग की व्यवस्था निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अलावा ऑफलाइन और ऑन-स्पॉट बुकिंग की भी सुविधा दी गई है। बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस पहल से त्योहार के मौके पर घर लौटने वाले लाखों प्रवासी यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।