फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC Result: BPSC released the result of 70th Mains exam, 5401 candidates passed for interview

Bihar 70th Mains Result: बीपीएससी ने 70वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, 5401 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए पास

Tue, 16 Dec 2025 06:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 16 Dec 2025 06:37 PM IST
सार

BPSC Result: लंबे समय से मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 70 में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
BPSC Result: BPSC released the result of 70th Mains exam, 5401 candidates passed for interview
BPSC - फोटो : https://bpsc.bihar.gov.in/

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार यह परिणाम आज आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया गया। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच पटना स्थित 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 5,401 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!

विज्ञापन


आयोग की वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

बीपीएससी के अधिकारियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को इस उपलब्धि के लिए  बधाई दी है और आगामी साक्षात्कार के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी कुछ घंटों के पश्चात आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। बिहार लोक सेवा आयोग के सचिव ने कहा कि अब चयनित अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होना होगा, जिसके माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?

25 से 30 अप्रैल तक हुई थी मेंस परीक्षा
बीपीएससी मेंस परीक्षा 25 अप्रैल को दो पाली में ली गई थी। इस दिन पहली पाली की परीक्षा साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक हुई थी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई थी। वहीं 26, 28 और 30 अप्रैल को एक एक पाली में परीक्षा हुई थी। इन दोनों ने परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हुई थी। वहीं 29 अप्रैल को दो पाली में परीक्षा ली गई। पहली पाली 10 बजे से 12 बजे तक चली थी। वहीं दूसरी पाली दो से पांच बजे तक चली। दुर्गापूजा से अभ्यर्थी मेंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। 

 अपना रिजल्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed