फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BPSC: 70th CCE exam will be held on 13 December; Cyber cell will take action against those spreading rumours

BPSC News: 13 दिसंबर को ही होगी 70वीं CCE परीक्षा; अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल करेगा कार्रवाई, दिए गए सबूत

Mon, 09 Dec 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Dec 2024 05:47 PM IST
सार

BPSC 70th CCE Exam: बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह के कारण कई बच्चे परेशान हुए हैं। कई लोगों ने रेलवे की टिकट कैंसिल करवा दी। अफवाह फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की साइबर सेल कार्रवाई करेगी। हम एक-एक वीडियो की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
BPSC: 70th CCE exam will be held on 13 December; Cyber cell will take action against those spreading rumours
प्रेसवार्ता के दौरान बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं सीसीई परीक्षा को लेकर उड़ रही अफवाह को लेकर बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने सोमवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि 70वीं सीसीई के लिए सभी परीक्षा केंद्र पर एक ही तरह के प्रश्न पत्र रहेंगे। केवल प्रश्नों का क्रम अलग-अलग रहेगा। कुछ 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर को निर्धारित थी। बाद में इसी तिथि को लेकर अफवाह उड़ाई गई।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का आईडी मैच नहीं करेगा, उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि अफवाह के कारण कई बच्चे परेशान हुए हैं। कई लोगों ने रेलवे की टिकट कैंसिल करवा दी। अफवाह फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की साइबर सेल कार्रवाई करेगी। हम एक-एक वीडियो की जांच कर रहे हैं। जो लोग या संस्थान इसमें शामिल हैं, उन पर साइबर सेल केस दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि नॉर्मेलजेशन, परीक्षा डेट को लेकर जिन लोगों ने भांति फैलाई है। बच्चों को दिग्भ्रमित दिया है। वैसे सभी लोगों के खिलाफ हम लोग सबूत इकट्ठा करके साइबर सेल को दे रहे हैं। कई सबूत तो साइबर सेल को उपलब्ध करवा भी दिए गए हैं। इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed