बिहार: प्रेम प्रसंग में लड़के की हत्या, परिजनों ने किया आरोपी के घर के सामने ही अंतिम संस्कार
लड़की के पिता पर मुख्य आरोपी होने का संदेह है, उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को एक शर्मनाक घटना घटी। यहां प्रेम प्रसंग के सिलसिले में ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर उसके बेहोश होने तक पिटाई की, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सौरभ कुमार (19) नाम के युवक के साथ इतनी बर्बरता की थी कि उसका गुप्तांग भी काट दिया।
इसके बाद युवक की हत्या से आक्रोशित उसके परिजनों व अन्य लोगों ने शनिवार को आरोपी के घर पर हमला कर दिया और उसके घर के ही सामने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
#WATCH | Kin of the man killed in connection with an alleged love affair in Muzzafarpur, Bihar was cremated in front of the accused's house, yesterday.
विज्ञापन विज्ञापन
Prime accused and three others have been arrested in connection with the killing: Kanti Police Station, Muzzafarpur pic.twitter.com/ZNYWYcDWjc — ANI (@ANI) July 25, 2021
पुलिस ने कहा कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई जब उसी गांव का रहने वाला सौरभ अपनी प्रेमिका के घर में मिला। युवक की इस हरकत से नाराज लड़की के परिजनों ने उसे पेड़ से बांध दिया और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे और यातनाएं दी गईं जिससे उसकी मौत हो गई।