फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Body of a student recovered from a water filled pit in Nalanda

Bihar News: छात्र का पानी भरे गड्ढे से शव बरामद, स्कूल से 700 मीटर दूर पर हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 29 Dec 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

Bihar News: स्कूल गए एक छात्र का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। घटना के संबंध में अमन कुमार के चाचा ने बताया कि अमन अपनी बहन के साथ प्राथमिक विद्यालय कन्हैयागंज गया हुआ था। जहां से वह पढ़ाई कर वापस घर नहीं लौटा।
 

विज्ञापन
Body of a student recovered from a water filled pit in Nalanda
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया गया है। मामला तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयागंज गांव का है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सोनियावां बढ़ौना गांव निवासी चुन्नू मिस्त्री के (08) वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। रविवार की सुबह शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिजन बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


घटना के संबंध में अमन कुमार के चाचा ने बताया कि अमन अपनी बहन के साथ प्राथमिक विद्यालय कन्हैयागंज गया हुआ था। जहां से वह पढ़ाई कर वापस घर नहीं लौटा। बहन से पूछने पर पता चला कि वह लंच के वक्त ही स्कूल से भाग गया था।  
विज्ञापन


बच्चों को प्रलोभन देकर पूछने पर पता चला की वह पास में ही पानी भरे गड्ढे में नहाने चला गया है। जब उक्त स्थल पर जाकर खोजबीन की गई तो वहां अमन का कपड़ा पानी के बाहर पड़ा हुआ था। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पानी भरे गड्ढे से अमन का शव बाहर निकाला गया। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। बता दें कि हादसा स्कूल से करीब 700 मीटर की दूरी पर हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थल पर बालू माफियाओं के द्वारा गड्ढा कर दिया गया है। जिसके कारण आए दिन वहां हादसे होते रहते हैं। 6 महीना पूर्व भी एक बच्चा उक्त स्थल पर डूब गया था। तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed