फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP Working President: PM Modi, CM Nitish, and several other leaders congratulated Nitin Naveen; Bihar News

Nitin Nabin: पीएम, गृह मंत्री से लेकर सीएम तक ने दी नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई, जानिए किसने क्या कहा?

Sun, 14 Dec 2025 07:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 14 Dec 2025 07:42 PM IST
सार

BJP News: भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नवीन को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। पीएम से लेकर सीएम तक ने नए कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

विज्ञापन
BJP Working President: PM Modi, CM Nitish, and several other leaders congratulated Nitin Naveen; Bihar News
पीएम मोदी और मंत्री नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सरकार में मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए बिहार भाजपा के कार्यालयों में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मंत्री जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

विज्ञापन


गृह मंत्री बोले- नितिन नवीन को लंबे समय से काम करने का अनुभव'
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। बिहार में 5 बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव है। आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। मैं उनके नवीन दायित्व और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

Nitin Nabin: पांच बार के विधायक, नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नबीन को मिली BJP की कमान; जानें उनके बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री बोले- भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में सफल होंगे
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नवीन को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। पीएम मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वह भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे। उनके कार्यकाल की सफलता के लिए उन्हें बहुत शुभकामनाएं।

सीएम नीतीश बोले- बिहार के रहने वाले नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना खुशी की बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed