{"_id":"6911fcaeeb3987858c084a1a","slug":"bjp-leader-samrat-chaudhary-targeted-lalu-and-rahul-gandhi-in-the-press-conference-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: 'लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके, अब रोशनी दिखाई दे रही', बोले- सम्राट चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: 'लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके, अब रोशनी दिखाई दे रही', बोले- सम्राट चौधरी
Mon, 10 Nov 2025 08:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:25 PM IST
सार
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने प्रेसवार्ता की है। इस दौरान उन्होंने आरजेडी और राहुल गांधी पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विपक्ष पर निशाना (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं, अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है।
'राजद कंफ्यूज भी दिखती है और डिफ्यूज भी है'
उन्होंने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजद कंफ्यूज भी दिखती है और डिफ्यूज भी है। तेजस्वी यादव को राजद का दूसरा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जनवरी से घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। कई बार वे घोषणा पत्र जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि लालू यादव का परिवार लूटने, अराजकता, भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। ये लोग चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजद कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है। महागठबंधन के लोग कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी तो अभी से ही वोट चोरी का नारा देने लगे हैं। विकास के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक सड़कों को देखा जाए तो जिस बिहार में आठ हजार किलोमीटर सड़क नहीं थी, वहां करीब 1.50 लाख किलोमीटर सड़क बनी है.
विज्ञापन
'आठ पुल बन चुके हैं और आठ निर्माणाधीन हैं'
उन्होंने बिजली, पेयजल, मेडिकल कॉलेज को लेकर कहा कि यह विकास दिखता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गंगा में तब चार पुल थे, आज आठ बन चुके और आठ निर्माणाधीन हैं। उन्होंने अनाज के उत्पादन में वृद्धि को लेकर भी आंकड़ों के जरिए बताया। यह बदला हुआ बिहार है, अब कोई कंफ्यूज है तो उसे कुछ नहीं किया जा सकता है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने भी तय कर लिया है कि इनसे कुछ नहीं हो सकता। ये लोग जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते, ये सिर्फ अपने लिए कर सकते हैं.
उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि वे कभी भी मेडिकल कॉलेज के मालिक नहीं हो सकते, कोई ट्रस्टी हो सकता है, मालिक नहीं हो सकते। खुद पर लगे आरोपों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर न्यायालय अपना काम कर रही है। 30 साल से ये आरोप लगते रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं लालू यादव के अत्याचार से राजनीति में आया। अगर वे जेल नहीं भेजा होता तो मैं राजनीति में भी नहीं आता."
'ये लोग लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं'
उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी या लालू यादव का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं। जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो हम अदालत जाकर आग्रह करेंगे कि चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, बाढ़ घोटाला, अलकतरा घोटाला में जो जमीन जब्त किया गया है, उस पर स्कूल और कॉलेज खोले जाएं।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अराजकता, रूल ऑफ लॉ से कभी समझौता नहीं हो सकता है। बिहार के आम लोगों के लिए एनडीए काम करती रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वे बढ़ चढ़कर मतदान करें और एनडीए सरकार बनाकर बिहार में कानून का राज, विकास को देखते हुए बिहार आगे बढ़ाएं। बिहार और विकसित होगा, बिहार और आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News : अब सीवान में VVPAT की पर्ची मिलने पर हंगामा, कहां मिली? यह भी जानें; क्या होता है वीवीपैट
'इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं'
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं। पहले उन्हें जेल में डालें। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिना नाम लिए कहा कि उन्हें जिस चीज का हिसाब लेना है, कल 11 बजे इसी हॉल में आ जाएं, जिस भी मुद्दे पर जवाब लेना है, जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे रहेंगे। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।