फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BJP Bihar in-charge Vinod Tawde verbally attacks Rahul Gandhi

Bihar Politics: 'भारत जोड़ो नहीं इंडी गठबंधन तोड़ो यात्रा कर रहे राहुल', पटना पहुंचे विनोद तावड़े ने कसा तंज

Sat, 27 Jan 2024 01:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

Bihar Politics: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और नीतीश कुमार पर चर्चा के लिए पटना पहुंचने पर भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि हम आज इसी पर मंथन कर रहे हैं कि आगे क्या करना है

विज्ञापन
BJP Bihar in-charge Vinod Tawde verbally attacks Rahul Gandhi
पत्रकारों से वर्ता करते भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े। - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए भाजपा (BJP) के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े आज पटना पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर जमकर हमला किया। मीडिया से बातचीत के दौरान विनोद तावड़े ने कहा कि मौजूदा स्थिति पर ये कह सकता हूं कि राहुल गांधी की मौजूदा न्याय यात्रा भारत जोड़ो यात्रा है या इंडी गठबंधन को तोड़ने की यात्रा है। बंगाल में ममता दीदी को तोड़ा। अब नीतीश को तोड़ रहे हैं क्या? उनके प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का स्टेटमेंट पढ़ा कि हम इनको डीसीएम करेंगे, मतलब वो नीतीश को भी तोड़ रहे हैं क्या। पता नहीं चल रहा कि ये जोड़ो यात्रा है या तोड़ो यात्रा।
विज्ञापन


विज्ञापन


अटकलें हैं कि नीतीश बीजेपी खेमे में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इंडी गठबंधन के लिए ये बड़ा झटका होगा। खबर है कि इस पर चर्चा के लिए आज पटना में अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में शामिल होने के लिए ही बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा आज अपने समर्थन की चिट्ठी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed