{"_id":"6ab657e0f3404fc4f80b98c1","slug":"bihta-dowry-case-woman-death-husband-absconding-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दो कट्ठा जमीन और रुपये नहीं मिले तो विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पति समेत ससुराल वाले फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दो कट्ठा जमीन और रुपये नहीं मिले तो विवाहिता की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पति समेत ससुराल वाले फरार
Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Fri, 25 Sep 2026 04:47 PM IST
सार
बिहटा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग करने तथा मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता और उसका पति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की कथित रूप से पिटाई किए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान दीपू उर्फ दीपक कुमार की 24 वर्षीय पत्नी माला उर्फ पीहू कुमारी के रूप में हुई है।
दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग का आरोप
मृतका के भाई चंदन कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। परिवार के मुताबिक, ससुराल पक्ष की ओर से दो कट्ठा जमीन और रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
मारपीट के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया; 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया
मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट करने और उसकी बहन की जान लेने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: बिहार: वंदे भारत में फूटा गिलास बना हादसे की वजह, गर्म पानी से एक साल के मासूम का पैर झुलसा
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
इधर, बिहटा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नामजद आरोपियों की खोजबीन जारी है।