फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Young man died under suspicious circumstances in Nalanda, family accuses former Mukhiya son of murder

Bihar News: नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजन ने पूर्व मुखिया के बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 09 Sep 2024 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 03:05 PM IST
सार

Nalanda News: पावापुरी ओपी प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि अर्जुन रविवार को शिवनंदन प्रसाद के तालाब में मछली पकड़ने गया था और काई पर पैर रखने के कारण फिसल गया। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Young man died under suspicious circumstances in Nalanda, family accuses former Mukhiya son of murder
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थानाक्षेत्र के बकरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बकरा गांव के बुंदेल केवट के बेटे अर्जुन केवट (38) के रूप में की गई है। मृतक के परिजन पूर्व मुखिया शिवनंदन प्रसाद के बेटे मनोज कुमार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, रविवार को अर्जुन केवट को शिवनंदन प्रसाद ने मछली पकड़ने के लिए अपने गांव के चोरसुआ तालाब पर बुलाया। अर्जुन तालाब में मछली पकड़ रहा था, तभी शिवनंदन प्रसाद का बेटा मनोज कुमार वहां पहुंचा और मछली पकड़ने को लेकर अर्जुन से विवाद करने लगा। मनोज ने एक लकड़ी से अर्जुन के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह तालाब में गिर पड़ा। मनोज ने अर्जुन को तालाब से बाहर निकाला और उसके घर पर जाकर उसके साले सोनू को बाइक पर बैठाकर तालाब के पास ले गया।
विज्ञापन




मनोज ने कहा कि अर्जुन गिर गया है और उसे सिर में चोट आई है। उसके बाद अर्जुन के इलाज के लिए उसे बिहार शरीफ ले जाया गया। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मनोज कुमार और शिवनंदन प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पावापुरी ओपी प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि अर्जुन अक्सर शिवनंदन प्रसाद के तालाब में मछली पकड़ने जाता था। रविवार को भी वह मछली पकड़ने गया था और तालाब के किनारे काई पर पैर रखने के कारण फिसल गया। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed