फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Woman gang-raped in Patna, three accused arrested

Bihar: पटना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 07:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

पटना जिले के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र में खेत में शौच करने गई महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की और अरवल तथा दुल्हिनबाजार से तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Bihar: Woman gang-raped in Patna, three accused arrested
पटना पुलिस ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त की देर रात पीड़िता गांव के बाहर खेत में शौच करने गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने जबरन उसका रास्ता रोककर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरवल जिले और दुल्हिनबाजार इलाके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार, कुंदन कुमार और अरविंद कुमार के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपी अरवल जिले के जबकि एक दुल्हिनबाजार का निवासी है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed