फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain and thunderstorm alert in Patna, Muzaffarpur districts till August 29: Flood, Local News

Bihar Weather: पटना समेत इन जिलों में 29 अगस्त तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Sun, 24 Aug 2025 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Aug 2025 09:56 AM IST
सार

Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ह सतर्क और सावधान रहें। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain and thunderstorm alert in Patna, Muzaffarpur districts till August 29: Flood, Local News
आसमान में छाए घने बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं रविवार और सोमवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में बारिश और वज्रपात के आसार हैं। 

विज्ञापन

 
29 अगस्त बिहार के इन इलाकों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 से 29 अगस्त तक उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अगले चार दिनों के दौरान बिहार के अधिकार भागों में अधिकतम और न्यूनतम तामपान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गर्मी छपरा में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दक्षिण पश्चिम भाग में एक से तीन डिग्री तक कमी दर्ज की गई। सबसे कम गर्मी पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बक्सर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन


पटना के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश
पटना में सुबह से ही बारिश हो रही है। धूप नहीं निकली है। रुक-रुककर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट तो ला दी है लेकिन कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मुजफ्फरपुर में मौसम में परिवर्तन के साथ ही बारिश शुरू होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है। हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन तेज हवाओं के कारण लोगों को ठंडक का एहसास हो रहा है। राजेंद्र कृषि मौसम विज्ञान केंद्र ने भी बारिश के साथ तापमान में गिरावट की पुष्टि की है। स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस के कारण विकट स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब जाकर लोगों को राहत महसूस हो रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बारिश आगे भी जारी रहे, ताकि किसान और आम जनता को और राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 Weather News: देश में बारिश का कहर, 11 से अधिक मौतें; आज झारखंड में रेड अलर्ट और बंगाल के 11 जिलों में चेतावनी

उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है
राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. गुलाब ने बताया कि अगले दो दिनों तक उत्तर बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि मानसून कुछ क्षेत्रों में यह काफी सक्रिय है, जिससे कहीं-कहीं बारिश कम हो रही है। यह स्थिति आगे बदल सकती है। डॉ. गुलाब ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है और कई जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed