फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Rain alert issued for 36 hours in several districts including Patna; election rallies cancelled

Bihar Weather: 36 घंटे तक पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट; नीतीश, शाह, तेजस्वी, पवन की रैली पर असर

Sat, 01 Nov 2025 04:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Nov 2025 04:40 PM IST
सार

Montha Cyclone: मोंथा चक्रवात का असर बिहार के मौसम के साथ-साथ चुनावी रैलियों पर भी पड़ा है। कई स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टर आज भी नहीं उड़ा पाया है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कहां-कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain alert issued for 36 hours in several districts including Patna; election rallies cancelled
पटना में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मोंथा चक्रवात का असर जारी है। आज भी पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, खगड़िया समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। बांका और मोतिहारी में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने दो नवंबर तक पूरे बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज (1 नवम्बर) से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों में उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक नवंबर को किशनगंज और कटिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, तीन नवम्बर से अगले छह दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में विशेष चेतावनी नहीं है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

Bihar Election 2025 Live: खराब मौसम के कारण आज तेजस्वी की 16 सभाएं कैंसिल, लखीसराय में NDA का रोड शो; अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
25 से अधिक हेलीकॉप्टर नहीं भर पाया उड़ान
इधर, खराब मौसम का असर चुनाव प्रचार पर भी पड़ा है। अब तक करीब 25 से अधिक हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। तेजस्वी यादव और पवन सिंह की जनसभा रद्द कर दी गई। प्रियंका गांधी की चुनावी रैली पर खराब मौसम का असर पड़ा है। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते अमित शाह का हेलीकॉप्टर गोपालगंज नहीं उतर सका। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन रैली को संबोधित किया। मौसम और तेज बारिश के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मधुबनी में प्रस्तावित सभा शनिवार को रद्द कर दी गई। हालांकि, उन्होंने सड़क मार्ग से रोड शो किया। 


अगले सात दिनों तक कहां कैसा रहेगा मौसम
  • एक नवम्बर को उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
  • दो नवम्बर को भी उत्तर बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3 नवम्बर से 7 नवम्बर तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटों में बिहार के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed