{"_id":"68ac21ceb4abb6990002aad0","slug":"bihar-weather-news-chances-of-rain-and-thunderstorm-in-bihar-till-august-31-heat-minimum-temperature-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather News: पूरे बिहार में 31 अगस्त तक बारिश और वज्रपात के आसार; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather News: पूरे बिहार में 31 अगस्त तक बारिश और वज्रपात के आसार; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम
Mon, 25 Aug 2025 02:11 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:11 PM IST
सार
Weather News Updates: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि ह सतर्क और सावधान रहें। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल के जिले शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 अगस्त तक उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं अगले चार दिनों के दौरान बिहार के अधिकार भागों में अधिकतम और न्यूनतम तामपान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार है। सोमवार यानी 25 अगस्त को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में बारिश और वज्रपात के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं 25 से 31 अगस्त तक पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और अरवल में अधिक गर्मी नहीं पड़ेगी। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसर हैं।
विज्ञापन
पटना के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश
पटना के कई इलाकों में सुबह से बारिश हुई। दोपहर में धूप कुछ देर के लिए निकली। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट तो ला दी है लेकिन कई इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
नालंदा के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
इधर, लगातार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इस कारण गया, जहानाबाद, नालंदा, पटना समेत कई जिलों में नदियां उफान पर है। नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में लोकाइन नदी के तटबंध में व्यापक कटाव के कारण तीन पंचायतों के 17 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। धुरी बिगहा गांव के पास तटबंध में लगभग 40 फीट का कटाव होने से हजारों ग्रामीण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रभावित गांवों में धुरी बिगहा, छियासठ बिगहा, फुलवरिया, लक्कड़ बिगहा, कुसेता, डोमना बिगहा, मुरलीगढ़, सोहरापुर, जमुआरा, चमंडी, रसलपुर, गिलानीपुर, हरिहर खंधा, मिर्जापुर, मराची, लुच्चन टोला, बेलदारी बिगहा और चिकसौरा शामिल हैं। इन गांवों की गलियों में चार से पांच फीट तक पानी बह रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है।