फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather Heat wave alert issued in six districts and rain alert in seven districts weather forecast

Bihar Weather: बिहार के छह जिलों में हीट वेव और सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 25 Apr 2026 02:11 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 25 Apr 2026 02:11 PM IST
सार

Weather forecast: बिहार में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। आइए जानते है बिहार में कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल?

विज्ञापन
Bihar Weather Heat wave alert issued in six districts and rain alert in seven districts weather forecast
सताने लगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। पटना, गया, कैमूर, रोहतास और बक्सर समेत कई जिलों में गर्मी झुलसाने लगी है। शनिवार को कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल में भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में सुबह से ही ऊष्ण लहर चलने के आसार हैं। वहीं सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन


26 अप्रैल को गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 अप्रैल से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में तेज हवा के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी पटना और मगध प्रमंडल में सभी जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन जिलों में सामान्य गर्मी रहेगी। यहां पर हीट वेव का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। 27 अप्रैल को पूरे बिहार में बारिश औश्र वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


सबसे अधिक गर्मी कहां पड़ी?
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री से 44.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस अरवल में दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी कोई विशेष गिरावट नहीं देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले, ललन सिंह भी साथ थे; जानिए सियासी गलियारे में क्या चल रहा?


जानिए कहां कितनी बारिश हुई?
नालंदा के राजगीर में सबसे तेज़ हवा 33 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। वहीं किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में 24.0 मिमी, टेढ़ागाछ में 19.6 मिमी, बहादुरगंज में 14.0 मिमी और दिघलबैंक में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

दक्षिण पश्चिम में ज्यादा गर्मी रहेगी
मौसम अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रहेगा। अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान भी अगले 2-3 दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed