फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Weather: Chances of rain in Bihar till September 14, alert issued in many districts including Patna

Bihar Weather News: बिहार में 14 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार, आज पटना समेत इन 21 जिलों में यलो अलर्ट जारी

Tue, 09 Sep 2025 09:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Sep 2025 09:01 AM IST
सार

Weather News Updates: खराब मौसम को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आम लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि अगले हफ्ते तक तक बारिश और आंधी-तूफान से सावधान रहने की जरूरत है। खुले मैदान और ऊंचे पेड़ के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। किसान भी खेतों में जाने से बचें।

विज्ञापन
Bihar Weather: Chances of rain in Bihar till September 14, alert issued in many districts including Patna
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में फिर से मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पटना, तिरहुत, दरभंगा, भागलपुर, कोसी, पूर्णिया, मुंगेर प्रमंडल के जिलों में 14 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार जताए हैं। वहीं भागलपुर, बांका, जमुई, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, पटना, जहानाबाद, नालंदा समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलरट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले 7 दिनों तक वज्रपात और तेज़ हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन


सुबह से ही पूर्णिया समेत कई जिलों में बारिश हो रही
मौसम विज्ञान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे क्षेत्र में बना गहरा दबाव क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम भारत की ओर सक्रिय हो गया है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इस प्रणाली के असर से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हो गया है, जो आने वाले दिनों में बिहार पर असर डालेगा। इस कारण नौ से 14 सितंबर तक उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार और उत्तर पूर्व बिहार में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वहीं दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। वहीं मंगलवार सुबह से ही पूर्णिया समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है।

विज्ञापन


जानिए 14 सितंबर तक कहां कैसा रहेगा मौसम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनांक प्रभावित क्षेत्र वर्षा की स्थिति
9 सितंबर दक्षिण-पश्चिम बिहार, उत्तर बिहार कुछ जगहों पर तेज हवा व वज्रपात
10 सितंबर गोपालगंज, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी कई जगहों पर भारी वर्षा
11 सितंबर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर बारिश के साथ तेज़ हवा (30-40 किमी/घंटा)
12 सितंबर किशनगंज, पूर्णिया, अररिया भारी वर्षा की संभावना
13 सितंबर उत्तर बिहार वज्रपात और तेज़ हवाएं
14 सितंबर उत्तर-मध्य और पूर्व बिहार तेज़ हवाओं और वज्रपात की आशंका

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed