Patna: जल संसाधन विभाग की परीक्षा हुई रद्द, परीक्षार्थियों ने लगाया पेपर लीक का आरोप; नेशनल हाईवे किया जाम
Patna: बिहार में जल संसाधन विभाग के द्वारा ऑनलाइन एग्जाम लिया जा रहा था, जिसका एक सेंटर पटना सिटी में भी पड़ा। जहां ऑनलाइन एग्जाम की शुरुआत भी हुई, लेकिन परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ…पढ़े पूरी खबर
विस्तार
पूरा मामला बायपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास का है, जहां सनराइज इनोवेशन सेंटर में जल संसाधन विभाग के द्वारा ऑनलाइन एग्जाम लिया जा रहा था। परीक्षा 10 बजे शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने के ठीक 10 मिनट के बाद ही सेंटर के पदाधिकारियों ने एग्जाम कैंसिल की सूचना छात्रों को दी। सेंटर से छात्र के निकलते ही सेंटर के सारे पदाधिकारी सेंटर में ताला बंद कर फरार हो गए। उसके बाद परीक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे की दोनों लेंन को पूरी तरह से जाम कर दिया। हलाकि मौके पर बायपास थाना की पुलिस पहुंच कर छात्रों को समझा बुझाकर जाम को छुड़वा दिया।
छात्रों ने लगाया पेपर लीक होने आरोप
परीक्षा रदद होने के सूचना पर परीक्षार्थी रंजीत कुमार और एक अन्य छात्र ने कहा कि आधे लोगों को एग्जाम लिया जा रहा था और आधे का नहीं। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद ही परीक्षा कैंसिल होने की सूचना दी गयी। परीक्षार्थियों ने बताया कि शायद पेपर लीक हो गया हो।