फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Vijaykant relieved from all posts of JDU, cell district president viral video, bar dancer dance case

Bihar News: विजयकांत को जदयू के सभी पदों से किया गया मुक्त, जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी से निष्कासन के लिए की गई

Tue, 02 Jul 2024 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

Patna News: जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम के नाम पर पार्टी के सिद्धांतों से हटकर वहां बार-बालाओं का नृत्य कार्यक्रम कराया गया। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इन्हीं सब कारणों की वजह से हमने पार्टी से निष्कासित करने का प्रदेश अध्यक्ष को अनुशंसा कर दी है। हमारी पार्टी सुशासन की पार्टी है, कानून का राज चलता है।

विज्ञापन
Bihar: Vijaykant relieved from all posts of JDU, cell district president viral video, bar dancer dance case
जदयू नेता विजयकांत को सभी पदों से मुक्त किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद द्वारा नालंदा जिला व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत को जदयू पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। मंगलवार को जदयू जिला कार्यालय बिहार शरीफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मोहम्मद अरशद ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया बंधुओं से यह जानकारी मिली थी कि जदयू जिला व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत जी के बारे सोशल मीडिया पर ऑडियो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, मीडिया द्वारा जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि विजयकांत जी द्वारा राजगीर में पार्टी के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बारे में किसी को कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम के नाम पर पार्टी के सिद्धांतों से हटकर वहां बार-बालाओं का नृत्य कार्यक्रम कराया गया। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इन्हीं सब कारणों की वजह से हमने पार्टी से निष्कासित करने का प्रदेश अध्यक्ष को अनुशंसा कर दी है। हमारी पार्टी सुशासन की पार्टी है, कानून का राज चलता है। यहां संगठन चलाना है। संगठन का सरकार से कोई मतलब नहीं है। कोई कार्यकर्ता खुद को पार्टी के सिद्धांतों से ऊपर न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल, विजयकांत का विगत एक सप्ताह में ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में जहां वह ग्रामीण विकास विभाग में नौकरी लगवाने की बात कह रहे थे। वहीं, वीडियो में महिला पुलिसकर्मी को हड़का रहे थे। इसके अलावा रविवार को नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत एवं संजय झा को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में बार-बालाओं का राजगीर के एक होटल में डांस कराया गया था।

 
इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद, पूर्व जिला अध्यक्ष बनारस प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव मोहम्मद बख्खो, नगर अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष जनार्दन पंडित, वरीय जदयू नेता भरत मानस, जिला महासचिव अरविंद कुमार, जदयू नेता रिशु कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed