फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Upendra Kushwaha's son Deepak Prakash takes charge of the Panchayati Raj Department. RML

Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे ने संभाली पंचायती राज विभाग की कमान, कहा- खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली होगी

Sat, 22 Nov 2025 02:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Nov 2025 02:36 PM IST
सार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक कुमार ने पंचायती राज विभाग की कमान संभाल ली है। आज वह अपने विभाग में गए कामों की समीक्षा की और इन प्रमुख चीजों पर फोकस करने की बात कही। 

विज्ञापन
Bihar: Upendra Kushwaha's son Deepak Prakash takes charge of the Panchayati Raj Department. RML
मंत्री दीपक प्रकाश ने संभाली कमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से मंत्री बने दीपक प्रकाश ने आज पंचायती राज विभाग में अपना कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद विभाग के सचिव ने मंत्री को विभाग की संरचना, कार्यप्रणाली और प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। विभागीय कार्यों को एक प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया। मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात कर उनके दायित्वों और कार्यों की जानकारी प्राप्त की और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। इधर, पत्रकारों से बातचीत की शुरुआत में दीपक प्रकाश थोड़े असहज दिखे। उन्होंने कहा कि मेरा समय बर्बाद न करे। इसके जब उनसे अपनी बात रखने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायती राज विभाग का एक अहम रोल है। मुझे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिल रहा है। मेरी कोशिश रहेगी की पंचायती राज व्यवस्था की संस्थान इस तरह से काम करें। बिहार के हर गांव में एक-एक व्यक्ति तक लोकतांत्रिक व्यवस्था की शक्ति पहुंचे। हर एक व्यक्ति राजनीतिक भागीदारी में हिस्सेदार बने। अगर किसी तरह की नई पहल की आवश्यकता होगी तो वह भी किया जाएगा।

विज्ञापन


समिति का गठन किया जाएगा

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जिला परिषद की संपत्तियों को चिह्नित कर उनके विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि आंतरिक राजस्व में वृद्धि हो और स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के अनुश्रवण के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य शामिल होंगे। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ेगी।

विज्ञापन


जल्दी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी

उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत सभी रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने, रोजगार सृजन एवं योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करने की दिशा में विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। मंत्री ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में नवाचार अपनाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed