फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Union Education Minister Dharmendra Pradhan targeted congress party Rahul Gandhi election commission

Bihar : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राहुल गांधी पर जमकर बरसे, कहा-  एक तो चोरी और ऊपर से...

Tue, 26 Aug 2025 08:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 26 Aug 2025 08:21 PM IST
सार

Bihar : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना पहुंचते ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी को जिस तरह से कहा है, अब यह चर्चा का विषय बन गया है।  

विज्ञापन
Bihar : Union Education Minister Dharmendra Pradhan targeted congress party Rahul Gandhi election commission
दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज पटना पहुंचे और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी के साहस की दाद देता हूं। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि एक तो चोरी और उपर से सीना तानकर दिखा रहे हैं। राहुल गाँधी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी बिहार को गाली देते हैं, फिर भी  राहुल गांधी उन्हें घुमा रहे हैं और कह रहे हैं कि बिहार में वोट की चोरी हो रही है। कांग्रेस ने दशकों तक बिहार और अन्य राज्यों में गरीबों का वोट चुराया है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीबों, पिछड़ों, वंचितों की ताकत बढ़ी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी डरी हुई है और तरह-तरह की बकवास कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं मांग करता हूं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बिहार की जनता का अपमान करने के लिए उनसे माफी मांगें।

विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना जिले के बिहटा स्थित आईआईटी पटना के 12 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल  होने आये थे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह ने मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर 1320 छात्रों में से मौजूद 811 छात्रों को डिग्री दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पटना आईआईटी पूर्वांचल और पूर्वी भारत का सबसे बड़ा संस्थान है। भारत सरकार इस संस्थान को पहले की तुलना और बेहतर बनाने के लिए 600 करोड रुपए देने का काम किया है। पटना आईआईटी के परिसर में और सुविधाओं को बढ़ाई जाएगी, जिससे शिक्षा में और छात्रों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज पटना आईआईटी का 12 वां दीक्षांत समारोह  काफी अच्छा लगा। उन्होंने बच्चों और नौजवानों से कहा कि वे लोग जॉब में जाए, लेकिन आज के समय में देश के लिए जॉब क्रिएटर की जरूरत है ना कि जॉब सीकर की। हमें पूरा भरोसा है कि पटना आईआईटी इस पर खड़ा उतरेगा। इसके अलावा केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य नित्यानंद राय ने छात्रों को संबोधित किया। दीक्षांत समारोह में आईआईटी पटना के छात्राओं को मेडल और डिग्री देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बेहतर भविष्य और कार्य को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एनडीए के कई नेता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


                               

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed