फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Two teenagers had gone to take bath In Goithwa river They died after drowning in

Bihar News: गोईठवा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, नहाने गए थे...तभी फिसलने से हुई दुर्घटना; परिजन बेसुध

Tue, 22 Jul 2025 05:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 05:28 PM IST
सार

Bihar: परिजनों के अनुसार, विशाल कुमार दोपहर में अपने चार दोस्तों के साथ तेलिया खंधा के पास गोईठवा नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके तीन अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल आए और शोर मचाते हुए गांव पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar: Two teenagers had gone to take bath In Goithwa river They died after drowning in
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में मंगलवार को गोईठवा नदी में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटनाएं दीपनगर और बिहार थाना क्षेत्र की हैं। मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी रामेश्वर पासवान के 13 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार एवं बिहार थाना क्षेत्र के उपरौरा गांव निवासी सुनील राउत के 14 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, विशाल कुमार दोपहर में अपने चार दोस्तों के साथ तेलिया खंधा के पास गोईठवा नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके तीन अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल आए और शोर मचाते हुए गांव पहुंचे। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जुटे और काफी मशक्कत के बाद करीब 45 मिनट बाद विशाल का शव नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: गंगा और महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण स्कूल पर मंडराया खतरा, डीएम ने दिए स्थानांतरण के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, कुंदन कुमार के परिजनों ने बताया कि वह शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान पानी छूने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव नदी से निकाला जा सका। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही दीपनगर और बिहार थाना की पुलिस घटनास्थलों पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम और बिहार थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed