फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar: School in danger due to rising water level of Ganga and Mahananda rivers

Bihar: गंगा और महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण स्कूल पर मंडराया खतरा, डीएम ने दिए स्थानांतरण के निर्देश

Tue, 22 Jul 2025 04:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Jul 2025 04:32 PM IST
सार

Bihar: जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि न सिर्फ झब्बू टोला, बल्कि जिले के उन सभी विद्यालयों को जो बाढ़ या कटाव के खतरे में हैं।

विज्ञापन
Bihar: School in danger due to rising water level of Ganga and Mahananda rivers
बढ़ते जलस्तर के कारण खतरा गहराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय झब्बू टोला पर गंगा और महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण खतरा गहरा गया है। यह विद्यालय पहले से ही कटाव और बाढ़ की चपेट में है। दो वर्ष पूर्व स्कूल का एक हिस्सा गंगा में समा गया था, इसके बावजूद विद्यालय में अब तक 565 से अधिक छात्र-छात्राएं नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे थे।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कई बार प्रशासन को चेताया था कि विद्यालय पर खतरा मंडरा रहा है और किसी भी समय अनहोनी हो सकती है। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब जब गंगा और महानंदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और स्थिति गंभीर होती जा रही है, तब जाकर प्रशासन सक्रिय हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें:  अंतिम चरण में 'मेरा प्रखंड, मेरा गौरव' प्रतियोगिता, पर्यटन विभाग की पहल से हुई थी शुरू; अब तक क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा विभाग को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि न सिर्फ झब्बू टोला, बल्कि जिले के उन सभी विद्यालयों को जो बाढ़ या कटाव के खतरे में हैं, तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या निकटवर्ती विद्यालयों में विलय कर दिया जाए।

उक्त विद्यालय कटिहार के पार दियारा पंचायत क्षेत्र में स्थित है और एक बार फिर खतरे को लेकर चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब विद्यालय पर पहले से ही खतरा था, तो कार्रवाई में इतनी देर क्यों हुई? प्रशासनिक फैसले से जहां अभिभावकों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, वहीं यह भी स्पष्ट हो गया है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed