फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Two criminals involved in chain snatching case arrested in Patna

Bihar Crime: पटना में चेन छिनतई की घटनाएं बढ़ीं, नाला रोड की वारदात में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 04:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 04:23 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि पुलिस चेन की बरामदगी के प्रयास में जुटी है और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Two criminals involved in chain snatching case arrested in Patna
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर के कई पॉश इलाकों में चेन छिनतई की घटनाओं ने पटना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड का है, जहां स्कूटी सवार दो अपराधियों ने एक महिला से चेन छीन ली।

विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए पटना की एएसपी टाउन दीक्षा ने बताया कि यह घटना 8 मई को घटी थी। पीड़ित महिला गायत्री देवी ने इसकी लिखित शिकायत कदमकुआं थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में दो युवक स्कूटी पर सवार होकर महिला से चेन छीनते हुए नजर आए। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।

विज्ञापन


पढ़ें: गेल इंडिया की गैस पाइपलाइन लीक होने से हड़कंप, दानापुर के इस इलाके में फैली दहशत; जानें कब क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

कदमकुआं थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मानवीय सूचनाओं को भी एकत्र किया और संदिग्धों की रेकी शुरू की। लगातार 15 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गायत्री देवी की चेन की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस चेन की बरामदगी के प्रयास में जुटी है और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पटना में बढ़ती इस तरह की घटनाओं को देखते हुए आम लोगों में दहशत का माहौल है। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed