फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar STET Result Out: Bihar Teacher Eligibility Test results released, Anand Kishore holds press conference.

Bihar Board STET Result: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी; कितने अभ्यर्थी हुए पास, देखें रिजल्ट

Mon, 05 Jan 2026 04:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Jan 2026 04:38 PM IST
सार

BSEB STET Result: नए साल पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी दी है। समिति ने बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Bihar STET Result Out: Bihar Teacher Eligibility Test results released, Anand Kishore holds press conference.
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस 14 अक्टूबर से 16 नवंबर तक एसटीईटी की परीक्षा ली गई थी। आज परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार 57.96 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास किया है। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख पाएंगे।

विज्ञापन


पेपर एक में 62.56 प्रतिशत अभ्यर्थी पास
अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि एसटीईटी परीक्षा 4,42,214 अभ्यर्थियों में कुल 2,56,301 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसमें 1,04,167 महिला और 1,52, 134 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं पेपर एक में 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 2, 46, 415 अभ्यर्थी में से 1,54, 145 अभ्यर्थी पास हुए। इनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.56 प्रतिशत है।
विज्ञापन

Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- जमीन मामलों में दबाव और दलाली से मिलेगी मुक्ति, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar STET Result Out: Bihar Teacher Eligibility Test results released, Anand Kishore holds press conference.
बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला
पेपर दो में 52.17 प्रतिशत अभ्यर्थी पास
वहीं पेपर दो में 29 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 1,95, 799 अभ्यर्थियों में से 1,02,156 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 52.17 रहा। आनंद किशोर ने बताया कि बिहार के नौ जिलों (पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और भोजपुर) के 23 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed