फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Public interaction program of Revenue Land Reforms Department in Bhagalpur Vijay Sinha, CO, DCLR

Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- जमीन मामलों में दबाव और दलाली से मिलेगी मुक्ति, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 05 Jan 2026 03:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Jan 2026 03:55 PM IST
सार

Bihar News: भूमि एवं सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने कहा कि अंचल अधिकारियों को बड़े अधिकार दिए गए हैं, जिनका उपयोग भू-माफियाओं को खत्म करने में करें। मार्च तक अधिकांश पुराने मामलों के समाधान का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Public interaction program of Revenue Land Reforms Department in Bhagalpur Vijay Sinha, CO, DCLR
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर टाउन हॉल में सोमवार को आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में आम लोगों को द्रव्य, दबाव और दलाली से मुक्ति दिलाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता बनाम भू-माफिया की इस लड़ाई में सरकार मजबूती से जनता के साथ खड़ी है। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी दलाल या भू-माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। यह संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनके नियमसम्मत समाधान का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि भूमि सुधार और भूमि विवाद अत्यंत जटिल विषय हैं, जिनमें कानूनी प्रावधानों के साथ जमीनी सच्चाई की समझ जरूरी है। इसी उद्देश्य से अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में प्रमंडल और जिलावार जनसंवाद की पहल की गई है, ताकि वास्तविक फीडबैक के आधार पर पारदर्शी और जनहितकारी नीतियां बनाई जा सकें।

विज्ञापन


हर अंचल कार्यालय में सीएससी सेंटर
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि विभाग की सभी सेवाएं अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई हैं। आम लोगों को इन सेवाओं का लाभ आसानी से मिले, इसके लिए हर अंचल कार्यालय में सीएससी सेंटर खोले गए हैं। यहां कंप्यूटर प्रशिक्षित वीएलई मामूली शुल्क पर ऑनलाइन आवेदन के साथ सही परामर्श भी उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां समस्या अधिक होती है, वहां भीड़ भी ज्यादा होती है। हंगामा नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण संवाद से ही समाधान निकलता है।
विज्ञापन

Sushil Modi: लालू का किला ढाहने वाले सुशील मोदी की जयंती आज, जानिए बिहार भाजपा की पहचान रहे सुमो की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


भू-माफियाओं को जेल भेजा जाएगा
उपमुख्यमंत्री ने साफ कहा कि फर्जी कागजात के आधार पर व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। सभी अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों को ऐसे तत्वों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का अधिकार दिया गया है। सही काम में बाधा डालने वाले माफिया तत्वों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पटना के ज्ञान भवन में राज्य के सभी 38 जिलों के अपर समाहर्ता (राजस्व), भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित कर जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक जनता के हित में दर्जनभर से अधिक बड़े सुधार लागू किए जा चुके हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे। उनमें यह प्रमुख हैं...

  • एक जनवरी 2026 से राजस्व अभिलेखों की सत्यापित नकल ऑनलाइन उपलब्ध।
  • नगर निकाय क्षेत्रों में वंशावली निर्गत करने की व्यवस्था।
  • एससी/एसटी पर्चाधारियों को दखल दिलाने के लिए ऑपरेशन भूमि दखल देहानी।
  • परिमार्जन प्लस मामलों के लिए 15, 35 और 75 कार्यदिवस की समय-सीमा।
  • पारिवारिक बंटवारा पोर्टल से बंटवारा व दाखिल-खारिज आसान।
  • पुराने मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर।

अब अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगेगा
हर शनिवार को थाना की जगह अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगेगा। राजस्व कर्मचारी अब पंचायत स्तर पर बैठकर काम करेंगे। मापी के बाद प्रतिवेदन ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी भूमि की गलत जमाबंदी पर तत्काल रोक लगाने के साथ हर जिले में लैंड बैंक बनाने का निर्देश दिया गया है। सभी अंचल कार्यालयों में सूचना पट और शिकायत पेटी अनिवार्य कर दी गई है। बेहतर काम करने वाले टॉप तीन अंचल अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनैतिक आचरण पर कठोर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed