फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation

Bihar: पटना में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर

Sat, 23 Aug 2025 08:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 23 Aug 2025 08:55 AM IST
सार

Patna Road Accident News: हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी ने कहा कि सीमेंट फैक्ट्री की ट्रक से हादसा हुआ है। प्रशासन फौरन फैक्ट्री पर जुर्माना लगाए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआजवा दिलवाए। लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें आठ महिलाएं और एक टेम्पो ड्राइवर शामिल थे। घटना शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। टेम्पो खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थीं।

विज्ञापन


इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला और फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अस्पताल में दो घायलों ने दम तोड़ दिया। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया
वहीं घटना के बाद लोगों को आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा करने लगे। इधर, मृतक परिजन भी मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। घटना के बाद सड़क पर आवागमन बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक सीमेंट फैक्ट्री का था। टेम्पो को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फैक्ट्री के अंदर चला गया। मौके पर फैक्ट्री संचालक को बुलाने की मांग कर रहे हैं। 

त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे
पुलिस का कहना कि मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी लोग टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हिलसा-दानियावां रोड पर ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Bihar: Several people died in a road accident in Patna, truck-auto collision: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

मरने वालों में नौ महिलाएं शामिल 
पुलिस के अनुसार, मरने वालों की पहचान रविंद्र प्रसाद की पत्नी संजू देवी, परशुराम प्रसाद की पत्नी उदेशा देवी, त्रिपुरारी शरण पांडेय की पत्नी कंचन देवी, शंभू राम की पत्नी बबीता देवी, विकास साव की पत्नी रेणु कुमारी, धनंजय पासवान की पत्नी दीपिका पासवान, विरेंद्र प्रसाद की पत्नी गंगा देवी, चंद्रमौली पांडेय की पत्नी कुसुम देवी और शंकर चौधरी का पुत्र चंदन कुमार (चालक) के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान काजल कुमारी, पुनम देवी, सविता देवी और नीलम देवी के रूप में हुई।

मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में ट्रक और ऑटो में हुई टक्कर में कई लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed