फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: School student kidnapped in Nalanda on the pretext of picking up a handkerchief

Bihar: रुमाल उठाने के बहाने स्कूली छात्र का अपहरण, बहन चीखते हुए भागी; थोड़ी देर बाद बच्चा ननिहाल से बरामद

Sat, 22 Mar 2025 12:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

Bihar: बच्चा किसी तरह से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर मुढारी के पास अपने ननिहाल पहुंच गया। अभिषेक के मामा मुन्ना कुमार ने आरोप लगाया कि इस अपहरण में उनकी पत्नी का हाथ हो सकता है, क्योंकि दोनों के बीच कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे।

विज्ञापन
Bihar: School student kidnapped in Nalanda on the pretext of picking up a handkerchief
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा जिले में एक 10 वर्षीय स्कूली छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के चुन्नीलाल मॉल के पास की है। अपहृत छात्र की पहचान मुरारपुर निवासी विवेकानंद प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, कुछ ही समय बाद बच्चा अपने ननिहाल से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

रुमाल उठाने के बहाने किया गया अपहरण
पीड़ित छात्र की बहन लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि वह अपने भाई अभिषेक के साथ स्कूल जा रही थी। तभी चुन्नीलाल मॉल के पास एक बोलेरो पर सवार व्यक्ति ने अभिषेक से रुमाल उठाने को कहा। व्यक्ति ने यह दावा किया कि उसका पैर टूटा हुआ है। अभिषेक ने मना किया तो आरोपी जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर ले गया। लक्ष्मी ने बताया कि जब दूसरा आरोपी उसे पकड़ने की कोशिश करने लगा, तो वह दांत काटकर वहां से भाग निकली।

विज्ञापन


पढ़ें; व्यवसायी को घर से बुलाकर मार डाला, हाइवे किनारे मिला शव; सीवान में हत्या से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

ननिहाल पहुंचा बच्चा
बच्चा किसी तरह से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर मुढारी के पास अपने ननिहाल पहुंच गया। अभिषेक के मामा मुन्ना कुमार ने आरोप लगाया कि इस अपहरण में उनकी पत्नी का हाथ हो सकता है, क्योंकि दोनों के बीच कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे।

पुलिस कर रही जांच
एसडीपीओ सदर नुरुल हक ने बताया कि लहेरी थाना क्षेत्र के मघड़ा मार्केट के सामने से छात्र को बोलेरो से उठा ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और बच्चे के ननिहाल में होने की जानकारी प्राप्त की। उसे वहां से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। फिलहाल बच्चे से पूछताछ की जा रही है और परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed