फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police investigation after bag manufacturer murder case siwan crime news in hindi

Bihar News : व्यवसायी को घर से बुलाकर मार डाला, हाइवे किनारे मिला शव; सीवान में हत्या से सनसनी

Sat, 22 Mar 2025 11:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Mar 2025 11:58 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि संजय शाह सुबह से घर से बाहर थे और शाम को उन्हें फोन करके कुछ लोगों ने बुलाया। काफी देर तक संजय वापस नहीं लौटे तो हमलोगों ने उन्हें कॉल किया। किसी ने बताया कि अपराधियों ने उनकी गोली मार दी हत्या कर दी। यह सुनकर हमलोग दंग रह गए।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police investigation after bag manufacturer murder case siwan crime news in hindi
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीवान जिले के सहायक सराय थाना क्षेत्र में एक बैग व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को फोन पर बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना दरोगा हाता गांव के पास सटे हाईवे पर हुई, जहां देर रात एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली। जैसे ही लोगों ने शव देखा, वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और किसी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी पहचान की। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के खानपुर अजमत गांव निवासी संजय शाह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि संजय शाह सुबह से घर से बाहर थे और शाम को उन्हें फोन करके कुछ लोगों ने बुलाया। जब परिवार ने संजय को फोन किया, तो किसी ने बताया कि उन्हें गोली मार दी गई है। भाई ने कहा, "हम समझ नहीं पा रहे कि आखिर किसने उनकी हत्या की। उन्हें किसी से दुश्मनी नहीं थी। संजय शाह तीन भाई थे और वह सीवान शहर के बड़हरिया में बैग की दुकान चलाते थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक शोर मच गया कि सड़क किनारे किसी का शव पड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच से यह प्रतीत होता है कि संजय की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को हाईवे के किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। जीरादेई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
यह भी पढ़ें: बिहार में बालिका गृह से 13 लड़कियां गायब!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed