Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: School bus full of children overturns, five injured; villagers break windows to rescue them

बिहार: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, पांच घायल, ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाई जान; चालक पर लापरवाही का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 02:55 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2026 02:55 PM IST
सार

सीवान के सिधवल गांव में सोमवार सुबह संघमित्रा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हुए। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। एक घायल बच्चे का सीटी स्कैन कराया गया।

 

विज्ञापन
Bihar: School bus full of children overturns, five injured; villagers break windows to rescue them
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप संचालित संघमित्रा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में गायत्री मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

बस के अंदर फंसे बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

घायलों की पहचान असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी आर्यन कुमार (14), आकृति कुमारी (8), आस्था (13), परी उर्फ अर्पिता (8) और संस्कृति (14) के रूप में हुई है। इनमें एक बच्चे के सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने सीटी स्कैन भी कराया। सदर अस्पताल के ऑन-ड्यूटी चिकित्सक के अनुसार, हादसे में घायल पांच बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  किरेन रिजिजू पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चोरी पकड़ी गई, इसलिए परेशान हैं

बच्चों ने चालक से की थी धीरे चलाने की अपील
घायल बच्चों के अनुसार, वे प्रतिदिन की तरह मिनी बस से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होने लगी। बच्चों ने चालक से वाहन धीरे चलाने की अपील की, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया। बच्चों का कहना है कि उन्होंने बस रोकने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते बस सड़क किनारे पलट गई और अंदर बैठे बच्चे फंस गए।


ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला
हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बस पलटी हुई थी और कई बच्चे उसके अंदर फंसे हुए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना देर किए बस का शीशा तोड़ा और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके बाद घायल बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से हो सका।

चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप
घटना के बाद बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के बाद स्कूल बस में बच्चों की सुरक्षा और चालक की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब इस मामले में चालक की भूमिका और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed