फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: RJD MLA Sudhakar Singh retaliated on Tejashwi's statement - I am being guided by the people of Bihar

Bihar: तेजस्वी के बयान पर RJD विधायक का पलटवार, कहा- मैं बिहार की 14 करोड़ जनता से गाइड हो रहा

Tue, 28 Feb 2023 12:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Feb 2023 12:23 PM IST
सार

Bihar: राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने डिप्टी CM तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। कहीं ओर से गाइड होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बिहार की 14 करोड़ जनता की हिमायत करने विधानसभा में आया है। 

विज्ञापन
Bihar: RJD MLA Sudhakar Singh retaliated on Tejashwi's statement - I am being guided by the people of Bihar
राजद विधायक सुधाकर सिंह ने तेजस्वी के बयान का पलटवार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने डिप्टी CM तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। विधानसभा में बजट सत्र पेश होने से पहले मंगलवार को मीडिया द्वारा किए गए कहीं ओर से गाइड होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं बिहार की 14 करोड़ जनता की हिमायत करने विधानसभा में आया है। मैं जनता से ही गाइड हो रहा। बिहार की जनता के प्रति मैं जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले भी सवाल करता आ रहा हूं। जनता के हित में जो सवाल होते हैं वह मैं करता हूं। 

विज्ञापन


सुधाकर सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा जो भी बयान दिए गए हैं वह पब्लिक डोमेन में है। इसके सिवा जो सवाल है उसपर मुझे केवल एक शब्द में बात करनी है। मेरे बारे में किसने क्या कहा। वह उनकी व्यक्तिगत राय है। जहां तक मुझे गाइड करने का सवाल है, तो मैं बिहार की 14 जनता से गाइड हो रहा हूं। 
विज्ञापन


किसानों के आमदनी को बढ़ाने का प्रावधान होने की उम्मीद
महागठबंधन द्वारा पेश किए जाने वाले बजट के बारे में सुधाकर सिंह ने कहा कि आशा है कि बिहार में किसानों के आमदनी को बढ़ाने के लिए मंडी कानून और मंडियों के निर्माण के लिए सरकार बजट में जरूर प्रावधान करेगी। इससे बिहार के किसान, कामगारों की आमदनी बढ़े। बिहार से पलायन रूक सके। उनका बिहार सरकार पर विश्वास बढ़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने कहा था-  वह किसी और से गाइडेड हैं

इधर, राजद विधायक द्वारा लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने के सवाल तेजस्वी यादव ने सोमवार कहा था कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द फैसला लेंगे। राजद से निर्देश मिलने के बावजूद सुधाकर सिंह बार-बार बयान दे रहे हैं। वह लगातार नीतीश कुमार को लेकर बोल रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि यह साफ है कि वह किसी और से गाइडेड हैं और उसी एजेंडे पर बोल रहे हैं। यह बयानबाजी सही नहीं है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी बीमार हैं। जल्द ही वह इस मामले में फैलला लेंगे। 



जानिए, क्या कहा था पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने 
राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह सोमवार को मीडियो से बातचीत करने हुए कहा था कि नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहना चाहते हैं। यही एक सूत्री एजेंडा उनके पास है। उनके नेतृत्व में बिहार ठीक से नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं सुधाकर सिंह ने उन्हें मोदी का अगला वर्जन तक कह दिया था। उन्हें कहा था किदेश में मोदी का विकल्प MODI-FIED में व्यक्ति नहीं हो सकता है। नीतीश कुमार भी MODI-FIED हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed