फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar RJD leader accused College Vice Chancellor talks to women professors at midnight Chairman ordered inquiry

बिहार: राजद नेता का आरोप- महिला प्रोफेसरों से आधी रात को बात करते हैं कुलपति, सभापति ने दिए जांच के आदेश

Fri, 19 Mar 2021 11:18 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 19 Mar 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar RJD leader accused College Vice Chancellor talks to women professors at midnight Chairman ordered inquiry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधान परिषद में बृहस्पतिवार को पशु विज्ञान विश्वविद्यालय से संबंधित उठे एक मामले के चलते माहौल गरमा गया। दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी ने विश्वविद्यालय के कुलपति पर अनियमितता का आरोप लगाया और मामले की जांच कराने की मांग की। इसके तुंरत बाद ही सदन में मौजूद राजद एमएलसी सुनील सिंह ने वेटनरी कॉलेज के डीन के चरित्र पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। सुनील सिंह ने कहा कि डीन आधी रात को 12 से एक बजे के बीच महिला प्रोफेसरों से बात करते हैं। इसके बाद सदन में मामला गरमा गया और सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मंत्री मुकेश सहनी से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा।

विज्ञापन


बिहार विधान परिषद में राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह संजय गांधी गव्य संस्थान के डीन प्रोफेसर डॉ. बलबीर सिंह बेनीवाल पर गंभीर आरोप लगाने के बाद आगे कहा कि उन पर पूर्व के कार्य स्थलों में चरित्र हनन और भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। इतना ही नहीं सुनील सिंह ने पूरे सदन के सामने उनके द्वारा लगाए गए इस आरोप से संबंधित प्रमाण देने की बात भी कही। जब सुनील सिंह यह आरोप लगा रहे थे तब इस बात पर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, कौन है, जो रात में महिला प्रोफेसरों से बात करता है?’  इस पर सुनील कुमार सिंह ने सबके सामने डॉ. बीएस बेनीवाल का नाम सार्वजनिक कर दिया। 
विज्ञापन


विधान परिषद में ध्यानाकर्षण के दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह ने पशु एवं मत्स्य विभाग से जुड़े कई अन्य सवाल भी किए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मंत्री ने 2019 में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पर लगाए अराजकता और भ्रष्टाचार के आरोप की जांच के लिए निदेशक पशुपालन को प्राधिकृत किया था और एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था, लेकिन अभी तक जांच प्रक्रिया अटकी हुई है। वहीं, सभापति ने इस मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी को इसकी गंभीरता से जांच कराने को कहा। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर एफआईआर दर्ज करने को भी कहा गया। सभापति ने कुलपति पर लगे आरोपों की भी जांच कराकर मंत्री को 23 मार्च को सदन में इसका विस्तृत उत्तर देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने सदन को बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा वेटनरी कॉलेज के कुलपति पर लगाए गए अनियमितता के आरोपों की जांच की जा रही है। एक सप्ताह के अंदर जांच की फाइल राज्यपाल के पास भी पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का जो भी आदेश होगा वह माना जाएगा।  विधान परिषद में ध्यानाकर्षण के दौरान राजद के अन्य सदस्यों रामचंद्र पूर्वे, रामबली सिंह और मो  फारूक ने भी कॉलेज के कुलपति के द्वारा की गई अनियमितता की जांच करने करने की मांग की। इस मामले पर उन्होंने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed