{"_id":"68f89c6cbb886cfad6037ac0","slug":"bihar-rjd-candidate-shweta-suman-nomination-from-mohania-assembly-constituency-cancelled-grand-alliance-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महागठबंधन के एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द, मोहनियां की राजद प्रत्याशी बोलीं- मेरे साथ अन्याय हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महागठबंधन के एक और उम्मीदवार का नामांकन रद्द, मोहनियां की राजद प्रत्याशी बोलीं- मेरे साथ अन्याय हुआ
Wed, 22 Oct 2025 02:27 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 22 Oct 2025 02:27 PM IST
सार
Mohania Vidhan Sabha : अब तक महागठबंधन के दो उम्मीवारों नामांकन रद्द हो चुका है। सुगौली में मामूली सी चूक के कारण वीआईपी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया था। अब मोहनियां में राजद प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है।
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महागठबंधन सुगौली के बाद अब मोहनियां विधानसभा सीट पर बिना चुनाव लड़े ही हार गया। महागठबंधन से इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल ने अपना उम्मीवार उतारा था। तेजस्वी यादव यहां से श्वेता सुमन को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने अपना नामांकन भी कर दिया लेकिन आज उनका नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया। अब श्वेता सुमन ने आरोप लगाया है कि उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है, जबकि जन सुराज पार्टी की प्रत्याशी गीता पासी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है।
श्वेता सुमन बोलीं- मेरे साथ अन्याय हुआ है
राजद उम्मीदवार श्वेता सुमन ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए चुनाव आयोग से न्याय की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उनका नामांकन सभी नियमों के तहत दाखिल किया गया था, फिर भी उसे निरस्त कर देना संदिग्ध प्रक्रिया को दर्शाता है। मेरे साथ अन्याय हुआ है। नामांकन में कोई कमी नहीं थी, फिर भी उसे रद्द कर दिया गया। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। इधर, अब तक निर्वाचन आयोग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन