फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar registered 3048 fresh Covid19 cases in the last 24 hours

कोविड-19: बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले 3048 नए मामले, सबसे ज्यादा पटना में संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 12:56 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 12:56 AM IST
सार

पटना के अलावा ताजा कोरोना मामलों ने गया को बुरी तरह प्रभावित किया है, गया में कोरोना के 193 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
Bihar registered 3048 fresh Covid19 cases in the last 24 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,048 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले दिनों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। वहीं पटना में 1362 नए मामलों सामने आए, इसी के साथ पटना बिहार के सबसे कोरोना प्रभावित शहरों में एक है।

विज्ञापन


बुधवार को बिहार में 1659 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं गुरुवार को 2379 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं इस दिन दो कोविड रोगियों जो दोनों महिलाओं थीं उनकी मौत हो गई। पटना के अलावा ताजा कोरोना मामलों ने गया को बुरी तरह प्रभावित किया है, गया में कोरोना के 193 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में 1.84 लाख सहित अब तक कुल 6.19 कोरोना करोड़ नमूनों का परीक्षण किया गया है। राज्य ने अब तक एक ओमिक्रॉन मामले की पुष्टि हुई है। पटना में 5074 और गया में 889 कोरोना के मामले में इसी के साथ लगभग राज्य के 80 प्रतिशत मरीज इन्हीं जिलों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय बंद
बिहार में कोविड -19 मामलों में निरंतर वृद्धि के कारण अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बिहार विधान सभा सचिवालय को आठ जनवरी से 17 जनवरी तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए विधानसभा सचिवालय को बंद करने का फैसला लिया गया है।

कोरोना को हल्के में न लें
अध्यक्ष ने कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए अत्यधिक सावधानी और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है, लोगों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा सचिवालय बंद रहने के दौरान सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगे। राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के कारण गुरुवार को नए प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की। 


सरकार ने 21 जनवरी, 2022 तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार देर रात एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और नए दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed