{"_id":"6607c98282e4459d70038528","slug":"bihar-ramgarh-police-car-chasing-liquor-smugglers-in-kaimur-collides-with-a-tree-four-injured-including-si-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कैमूर में शराब तस्करों का पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई; सब इंस्पेक्टर सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कैमूर में शराब तस्करों का पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई; सब इंस्पेक्टर सहित चार घायल
Sat, 30 Mar 2024 01:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:42 PM IST
सार
Kaimur News: मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के पास नहर पर शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सब इंस्पेक्टर, गाड़ी चालक और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद सब इंस्पेक्टर और ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव (23), होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान और कांस्टेबल अंकुश कुमार तथा आकाश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था। इस दौरान गाड़ी पेड़ से टकरा गई, जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। इलाज हो जाने के बाद मैं खुद उनसे पूरे मामले की जानकारी लूंगा।
विज्ञापन