बिहार: राहुल ने विधानसभा की घटना को बताया शर्मनाक, कहा- 'आरएसएस-भाजपा मय' हुए नीतीश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलिस को विशेष शक्ति देने के प्रावधान वाले एक विधेयक को लेकर बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'आरएसएस-भाजपा मय' हो गए हैं। राहुल ने ट्वीट किया, 'बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह आरएसएस-भाजपा मय हो चुके हैं।' कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, 'लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज उठाता रहेगा- हम नहीं डरते!'
#बिहार विधानसभा की शर्मनाक घटना से साफ़ है कि मुख्यमंत्री पूरी तरह RSS/BJP-मय हो चुके हैं।
विज्ञापन
लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई अधिकार नहीं है।
विपक्ष फिर भी जनहित में आवाज़ उठाता रहेगा- हम नहीं डरते!— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 24, 2021